डिबाई: भीमपुर दोराहे स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
डिबाई के भीमपुर दोराहे स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।