गोरखपुर: खोराबार में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण, अधिकारियों ने लिया जायज़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर में खोराबार में बने हुए कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे लोकार्पण से पूर्व नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल व अन्य नगर निगम के अधिकारियों ने कल्याण मंडपम का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए अधिकारी पूरी तरीके से मुस्तैदी बरत रहे हैं।