कटनी नगर: पुराने विवाद के चलते युवक पर हंसिए से हमला, बिलहरी चौकी क्षेत्र की घटना घायल जिला अस्पताल में इलाजरत
कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी क्षेत्र में सोमवार रात 10:30 मिनट पर एक युवक पर पुराने विवाद के चलते रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने विवाद के बाद हंसिए से हमला कर घायल कर दिया।घटना में घायल सुनील चौधरी 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ है।रिश्ते में भाई लगने वाले नरेंद्र चौधरी ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे घटना की जानकारी दी।