बेगूसराय: कोरिया के पास सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत, लोगों ने किया हंगामा
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और उसके 5 महीने के मासूम बच्चे की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया ।