रायबरेली: जिला अस्पताल में सिक्योरिटी इंचार्ज ने सुरक्षा कर्मियों को आग से बचने और बचाने का दिया प्रशिक्षण
जिला अस्पताल में,शुक्रवार को सिक्योरिटी इंचार्ज,आनंद कुमार द्वारा,तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों को आग से बचने और बचाने का प्रशिक्षण दिया गया है।दरअसल झांसी जनपद में हुई घटना के बाद लगातार,आग से बचने और बचाने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।आग लगने पर कैसे मरीजों को बचाना है।उसके उपाय बताए गए हैं।जिससे सुरक्षित दूसरे स्थान पर मरीजों को ले जाया जा सके।