कैराना: कांधला थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंची महिला, पत्तों पर राम नाम लिखकर जताया पुलिस कार्रवाई का विरोध
Kairana, Shamli | Jun 21, 2026 कांधला थाने के बाहर पिंकी नामक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए पहुंच गई। जहां महिला ने चादर बिछाकर पत्तों पर राम नाम लिखा। महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा उसके पति की रेहड़ी को हटवा दिया गया, जबकि उनके बच्चों का पालन पोषण का जरिया थी, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।