बाढ़: दीपों की रोशनी से जगमगाया बाढ़, धूमधाम से मनाई गई दीपावली
Barh, Patna | Oct 20, 2025 बाढ़ में रविवार की रात दीपों का पर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, गलियों और मंदिरों में दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट देखने लायक थी। लोगों ने मुहूर्त के अनुसार साढ़े 7 बजे से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में शुरू कर दी गई। लोग पटाखे जलाकर तथा मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।