दुर्गावती प्रखंड के गिम्हिया गांव की गली में पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है जल जमाव से बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में गुरुवार की शाम चार बजे पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया की जल जमाव का मामला है BDO और C O से जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।