बहराइच: विकास भवन सभागार में महिला कल्याण मंत्री ने विभाग के मंडलीय अधिकारियों के साथ की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विकास भवन सभागार मे उत्तर प्रदेश की मंत्री महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने देवीपाटन मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी अपने सुझावों से भी अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा सरकार की मंशा सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने क़ी है