बूंदी: जलदाय विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध जल कनेक्शन किया विच्छेद
Bundi, Bundi | Apr 23, 2024 शहर में जलदाय विभाग द्वारा चलाये जा रहे अवैध जल सम्बन्ध विच्छेद अभियान के तहत शहर की द्वारका नगरी कॉलोनी देवपुरा में 25 अवैध कनेक्शन विच्छेद कर पाइप जप्त किए गए। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन.व्यास की अगुवाई में शहर के बाचलन्द पाड़ा क्षेत्र की भूतिया खाल की गली तथा बीजासन माता मंदिर क्षेत्र टीम के साथ पहुंचकर घर के अवैध कनेक्शन चेक किए।