बूंदी: लोकसभा आम चुनाव-2024, को लेकर होम वोटिंग के दूसरे चरण में 14 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने किया घर पर ही मतदान
Bundi, Bundi | Apr 23, 2024 लोकसभा आम चुनाव-2024 में 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर पहली बार घर से ही उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने बताया होम वोटिंग के दूसरे चरण में सोमवार को 14 बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।