सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पताही थाना परिसर में थानाध्यक्ष बबन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष कुमार ने आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की। कहा कि डीजे/ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।लाइसेंस व रूट चार्ट के बिना कोई भी मूर्ति विसर्जन जुलूस नहीं निकाला जाएगा।