परिहार: परिहार अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने किया पदभार ग्रहण,कहा-समस्या का समाधान पहली प्राथमिकता
परिहार अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में मोनी कुमारी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। नए सीओ श्रीमती कुमारी ने सोनबरसा सीओ संदीप कुमार से पदभार लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीओ ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान व बेहतर विधि व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी। दाखिल खारिज समेत अन्य भूमि विवादों के मामलों का निपटारा तुरंत किया जाएगा|