ईसागढ़: कदवाया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार
कदवाया पुलिस ने महिला अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को महज 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को शाम 4:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामला थाना कदवाया क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर उसके जीजा शिवकुमार केवट के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था |