चित्रकूट में मंगलवार दोपहर 1 बजे पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने बताया कि पालेश्वर नाथ मंदिर के विकास के लिए 1.81 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। कार्य शुरू हो चुका है और 18 महीने में पूरा होगा। मंदिर में हाल, सोलर लाइट, बेंच, पाथवे व प्रवेश द्वार बनेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।