मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में बाइकों की आपसी भिड़ंत में बाइक सवार महिला की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम कांदर निवासी महिला उमा देवी पत्नी रविंद्र कुमार अपने पुत्र आदर्श के साथ बाइक से सवार होकर रिश्तेदारी से घर वापस जा रही थी। जैसे ही शुक्रवार की शाम मालिखान के पास पहुंची तभी बाईकों की आपसी भिड़ंत हो गई। वहीं बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।