जबलपुर: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क में धंसा डंपर, रात में मिट्टी से भरा वाहन बीच रास्ते फंसा
शहर में अंधेरी पुल से बीमा हॉस्पिटल, कांचघर होते हुए सतपुला पुल तक डाली जा रही पाइपलाइन परियोजना अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है। पिछले 4 से 5 महीनों से चल रहे इस काम के चलते सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और जगह-जगह खुदाई होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी से भरा एक भारी डंपर सड़क मे