फरसगांव ब्लाक के बेलभाटा में शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल दिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न मनोरंजक खेल,संगीत , भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं. शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।