पट्टी: भैदपुर गांव की महिला और उसके बेटे को बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने पीटा
कोतवाली क्षेत्र के भैदपुरा गांव निवासी सुशील पट्टी अनिल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को दोपहर में उसका बेटा आदित्य उम्र करीब 10 वर्ष घर आ रहा था। इस दौरान पड़ोसी उसे मारपीट रहे थे उसके चिल्लाहट की आवाज सुनकर वह उसे बचाने गई तो आरोपियों ने उसे भी जमकर मारा पीटा। घायल मां बेटे बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पट्टी कोतवाली आए।