पट्टी: साधन सहकारी समिति अतरौरा में खाद के लिए 2 दिन से चक्कर लगा रहे ग्रामीण, खाद न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति अतरौरा पर दो दिन से खाद के लिए ग्रामीण चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीण बुधवार को दिन में 9:00 से ही लाइन में लगे हुए हैं फिर भी खाद मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खाद आते ही पता नहीं क्या हो जाता है कि अगले दिन खाद खत्म हो जाती है। खाद न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम