हरदा: मोहर्रम पर्व को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील।
Harda, Harda | Jun 23, 2026 मोहर्रम पर्व के दौरान शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर राठी पेट्रोल पंप, इमलीपुरा, जात्रापड़ाव, सब्जी मंडी, घंटाघर, जामा मस्जिद, चांदक चौक और नारायण टॉकीज मार्ग से होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुआ।