खरगोन शहर के बस स्टैंड रोड पर गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।