सोजत उपखंड क्षेत्र में बिना मौसम की हुई बारिश के चलते तैयार मेहंदी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है जिससे यह फसल काली पड़ गई है । हुए इस नुकसान को लेकर किसानों ने सरकार से इसे आपदा घोषित करते हुए जल्दी गिरदावरी करवाने एवं किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सोजत को ज्ञापन दिया है । इस दौरान बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि यहां पहुंचे थे ।