कांकेर जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक नया व्हाट्सएप नंबर 9479155125 जारी किया है। इस नंबर पर आम नागरिक अपने क्षेत्र में हो रहे आपराधिक मामलों की जानकारी, फोटो या वीडियो भेज सकते हैं। मंगलवार को शाम 9 बजे जानकारी देते हुए पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।