पन्ना: खेत से प्याज की बोरियां भरकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, किसानों ने चालक की जान बचाई
Panna, Panna | Jun 1, 2026 पन्ना के ग्राम जूड़ी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां प्याज की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। ट्रैक्टर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तभी आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान देवदूत बनकर पहुंचे और अपनी जान दांव पर लगाकर चालक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।