तारानगर: अनुजा निगम ऋण योजना का लाभ उठाकर हडियाल के रतनपुरा निवासी मुंशीराम मेघवाल बने आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री का आभार जताया
हडियाल के रतनपुरा निवासी मुंशीराम मेघवाल पुत्र प्रभुदयाल मेघवाल को अनुजा निगम के माध्यम से राजस्थान ग्रामीण बैंक की रतनपुरा शाखा द्वारा मुद्रा ऋण योजना अंतर्गत मिला 01 लाख रुपये का ऋण और प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अ युद्य योजना अंतर्गत 50 हजार रुपये का अनुदान मिला। योजना का लाभ उठाकर मुंशीराम अब ई- मित्र कार्य कर रहे हैं व अच्छी आय कमा रहे हैं।