बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पुलिस ने लूटकांड के चार साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वर्षों से लूट कांड में फरार चल रहे अभियुक्त प्रवीण कुमार उर्फ़ दिल्लो को दनियावां से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया