कुकड़ू: डाटम जंगल में मुख्य सड़क पर दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड के डाटम जंगल में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक जंगली हाथी के दिखाई देने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. डाटम जंगल स्थित गैस गोदाम के समीप तिरूलडीह–कुकड़ू मुख्य मार्ग पर सुबह करीब साढ़े सात बजे हाथी को सड़क किनारे विचरण करते देखा गया. हाथी के मुख्य सड़क तक पहुंच जाने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों में भय का माहौल बन गया. प्रत्यक्ष