राजगढ़: भोपाल कमिश्नर ने राजगढ़ जिले के मानपिछोड़ी गांव में खेत तालाब एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
संभाग आयुक्त संजीव सिंह गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने मानपिछोड़ी गांव पहुंचकर खेत तालाब, निर्माणधीन पंचायत भवन, रिचार्ज शाॅप्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।