पीलीभीत: बूंदीभूड़ गांव में महिलाओं ने शराब भट्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर हटाने की मांग की
पीलीभीत के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में प्रस्तावित शराब भट्टी को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार सुबह दस बजे बड़ी संख्या में महिलाएं शराब भट्टी के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से शराब भट्टी को गांव से हटाने की मांग की।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब भट्टी खुलने से माहौल खराब होगा।