जगदलपुर: विधायक किरण देव ने महारानी अस्पताल में किया पौधरोपण
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला बस्तर शाखा की पर्यावरण उपसमिति के द्वारा आज रविवार कों सुबह साढ़े 11बजे महारानी अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए। इस दौरान विधायक किरण देव ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।