जगदलपुर: जिला न्यायालय के सामने सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़ी दुपहिया वाहन को मारी टक्कर, एक महिला घायल
शनिवार शाम 6:00 बजे जिला न्यायालय के सामने एक तेज रफ्तार कर में सड़क किनारे खड़े दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस दौरान पास से गुजर रही एक महिला इसके चपेट में आ गई और घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल महारानी अस्पताल भिजवाया जहां महिला का उपचार जारी है।