पिछोर: पिछोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अल्टो कार से 63 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ पिछोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।मुखबिर की सूचना पर भरतपुर तिराहा रनोद रोड पर चेकिंग के दौरान अल्टो कार से 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली।आरोपी के खिलाफ अप.क्र.283/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।जिसका प्रेस नोट आज गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे जारी किया गया है।