पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के कमलपुर गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे के सीने मंे कुल्हाड़ी से वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने सोमवार शाम 7 बजे घटना की पुष्टि की है।
मेदिनीनगर (डालटनगंज): नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती - Medininagar Daltonganj News