भिवानी: CBLU वीसी की कोठी खाली कराने पहुंची पुलिस, भिवानी शिक्षा बोर्ड के आवास में रह रही
भिवानी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित सचिव आवास में रह रही चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की वीसी से कोठी को खाली करवाने के लिए शिक्षा विभाग और पुलिस का दल पहुंचा है। शिक्षा बोर्ड द्वारा कोठी खाली करने के लिए पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोठी खाली नहीं करने की चलते पुलिस बल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया।