भिवानी: मनीषा मिस्ट्री मामले में परिवार के इर्द-गिर्द जांच जारी, CBI ने परिवार से पूछे एक जैसे सवाल
भिवानी में लेडी टीचर मनीषा मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने 3 बार उसके पिता संजय से पूछताछ की है। तीनों बार एक जैसे सवाल ही पूछे गए। इसके अलावा जिस प्ले वे स्कूल में मनीषा एक महीने से पढ़ा रही थी, उसके संचालक रोहित दहिया से 4 बार पूछताछ हो चुकी है।