इकौना: पांडेय पुरवा पेट्रोल पंप के पास बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस सड़क किनारे पलटी, चालक और परिचालक सुरक्षित
पांडेय पुरवा पेट्रोल पंप के पास बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, गनीमत यह रही की जिस समय यह हादसा हुआ कोई भी बच्चा बस में मौजूद नहीं था, जबकि चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई, वहीं एक बड़ा हादसा होते होते टल गया जबकि स्कूली बस क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं