पन्ना: पन्ना में सनसनीखेज वारदात: मजदूरी करने गुजरात जा रहे युवक को लाठियों-रॉड से पीटा, पैर बांधकर ₹12,000 लूटे!
Panna, Panna | Jun 24, 2026 पन्ना में दबंगई की रूह कँपा देने वाली वारदात! रोजगार की तलाश में गुजरात जा रहे दो युवकों पर गाँव के ही दबंगों ने लाठियों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बर्बरता की हदें पार करते हुए युवक के पैर रस्सी से बांधे और ₹12,000 लूट लिए। लहूलुहान हालत में पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।