सिसई: भुरसो बेरी टोली के ग्रामीण ने अपने घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के विरुद्ध पुसो थाना में दिया आवेदन
Sisai, Gumla | Jun 19, 2026 भुरसो बेरी टोली के ग्रामीण ने अपने घर का सारा सामान ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के विरुद्ध पुसो थाना में दिया आवेदन।पुसो थाना क्षेत्र के भूरसो बेरी टोली निवासी रंजीत तिर्की ने पूसो थाना में आवेदन देकर बताया कि उसका घर बगधूका टोंगरी के नीचे इमली पेड़ के पास मेन रोड किनारे स्थित है। वह मोटरसाइकिल सर्विसिंग के काम करने के लिए पालकोट में रहता है।