देवघर: जसीडीह: रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर में झारखंड गोल शॉर्ट बॉल एसोसिएशन की प्रेस वार्ता आयोजित
जसीडीह के रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के सभागार में झारखंड गोल शॉर्ट बॉल एसोसिएशन की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन गुरुवार के शाम 4:00 बजे किया गया। इस मौके पर गोल शॉर्ट बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामप्रवेश कुमार ने बताया कि यह एक नई गेम है जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना चुके हैं।