कोल: क्वार्सी में तेरहवीं कार्यक्रम में खाना खाने को लेकर विवाद, युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चाकुओं से गोदकर की हत्या
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी इलाके के तिकोना नगला में एक त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान खाना खाने को लेकर दो युवकों में झगड़ा मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी के पूरे परिवार ने मिलकर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और चाकुओं से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी पक्ष युवक को घसीटते हुए पतली गली में ले