भोरे: भोरे में बड़ा सड़क हादसा टल गया, तेज रफ्तार कार ने मनी ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, एयर बैग खुलने से जान बची
भोरे थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के पास शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक तेज रफ्तार कार ने मिनी ट्रक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि एयर बैग खुलने खुलने के कारण सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे है। घटना कि सूचना पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।