प्रतापपुर: प्रतापपुर में चोरों का आतंक, किसानों के मोटर-सोलर प्लेट उड़ाए, ग्रामीणों में दहशत
थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान हैं। चोरों ने अब खेतों में लगे सिंचाई मोटर और सरकारी सोलर सिस्टम को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जोगिडीह पंचायत के महुगाई गांव निवासी कृष्ण यादव, चंदन यादव व कोमल यादव के खेतों से मोटर चोरी हो गया। वहीं डुमरी गांव के किशोरी साव का भी मोटर चोर ले उड़े। घुज्जी गांव में सतेंद्र यादव के खेत से सांसद मद स