बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से किसानों में आक्रोश, किसान रामेश्वर ने की सीएम सेल में शिकायत।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, आए दिन किसानों को परेशान होना पड़ता है, कई बार किसानों ने पानी, छाया एवं शौचालय के लिए अवगत कराया मगर शौचालय की समस्या आज तक समाधान नहीं किया। जिसके चलते किसान रामेश्वर ने सीएम सेल में शिकायत की।