फालना रेलवे स्टेशन पर एक युवक गांजे के साथ पकड़ा गया है। रेलवे पुलिस ने युवक के पास से 1 किलो 425 ग्राम गांजा जब्त किया। यह कार्रवाई आबू रोड आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार युवक की पहचान जालोर जिले के मादड़ी निवासी नरेश कुमार पुत्र दलाराम के रूप में हुई है।