फूलपुुर: अनियंत्रित बाइक सवार ने टेम्पो से टकराया, घायल
झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज तिराहे के पास रविवार लगभग 06 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी टेम्पो में जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें आ गईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।