मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी बिट्टू कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। रविवार देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने जिला परिषद चौक से झंडा चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मृतक की पत्नी यशोदा कुमारी, समाजसेवी अभिषेक कुमार और सखिया पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव किया जाएगा।