देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से गिरफ्तार किए दो शातिर वाहन चोरों को कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार दो शातिर वाहन चोर शहवान, उम्र 23 वर्ष जबकि दूसरा अभियुक्त शाहरुख,उम्र 27 वर्ष है को चोरी की दो स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनो नशे के आदी हैं और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उन्होने अलग अलग क्षेत्रों से स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।