देहरादून: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रौतेला ने कहा कि भाजपा पिछले नौ सालों से सत्ता में होते हुए भी जनता के मुद्दों पर कोई काम नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का सारा ध्यान केवल सत्ता में बने रहने और प्रचार करने पर रहता है।