देहरादून: टैक्स यूनियन के चक्का जाम से दून में यात्री परेशान, परिवहन व्यवस्था हुई ठप
गढ़वाल मंडल में टैक्स यूनियन के आह्वान पर परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। राजधानी देहरादून समेत श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी में टैक्सी चालकों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।